Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीके राउत ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किए हैंः उप–प्रधानमन्त्री यादव

 

विराटनगर, १७ मार्च । उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि सीके राउत ने सरकार के समक्ष आत्मसर्मण किए हैं । विराटनगर विमानस्थल में आइतबार संचारकर्मियों के समक्ष मन्त्री यादव ने कहा कि आन्दोलन के वक्त कई राजनीतिक कार्यकर्ता आत्मसमर्पण करते हैं, आत्मसमर्पण की शैली में ही मुचुल्का तैयार किया जाता है, सीके राउत और सरकार के बीच जो सहमति हुई है, वह भी उसी तरह का एक सहमति है ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष भी रहे मन्त्री यादव ने आगे कहा कि सीके राउत विखण्डनवादी मुद्दा को छोड़कर शान्तिपूर्ण और मूलधार की राजनीति में आए हैं, यह स्वागतयोग्य है । उन्होंने आगे कहा– ‘सीके राउत मूलधार की राजनीति में आए हैं, यह सकारात्मक है, इससे हम लोगों की राजनीति में कोई असर नहीं पड़ेगा ।’
राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के साथ सम्भावित पार्टी एकता सम्बन्धी प्रसंग में बोलते हुए मन्त्री यादव ने कहा कि फोरम नेपाल ने ही पार्टी एकता के लिए राजपा समक्ष प्रस्ताव किया है, जिसका सकारात्मक जवाफ आया है । उन्होंने यह भी कहा कि राजपा प्रदेश और स्थानीय सरकार में है, संघीय सरकार को दिया गया समर्थन वापस करने से फोरम राजपा संबंध में कोई भी उत्तार–चढ़ाव आनेवाला नहीं है । विप्लव नेतृत्व में रहे नेकपा के ऊपर सरकार द्वारा लगाया गया प्रतिबद्ध को जायज मानते हुए मन्त्री यादव ने कहा– ‘अगर इस वक्त खूद विप्लव ही प्रधानमन्त्री होते थे तो भी हत्या–हिंसा के ऊपर प्रतिबन्ध लगाया जाता था ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *