Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक सहमति के साथ आगे बढना चाहिएः सभामुख महरा

 

काठमांडू, १८ मार्च । प्रतिनिधिसभा का सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने सरकार से आग्रह किया कि राजनीतिक सहमति के साथ देश को आगे बढ़ाया जाय । सभामुख महरा ने चिन्ता व्यक्त करते हुये सरकार से आग्रह किया कि देश में राजनीतिक अस्थिरता जैसे गतिविधि का जन्म हो रहा है, देश की समृद्धि के लिये राजनीतिक सहमति के साथ आगे बढना आवश्यक है ।
ललितपुर उद्योग वाणिज्य संघ के ५२वें स्थापना दिवस के अवसर पर ललितपुर में आयेजित कार्यक्रम बोलते हुये सभामुख महरा ने कहा कि निजी क्षेत्र मैत्री होने वाला कानून का निर्माण होना चाहिये, जिसमें मेरा भरपूर सहयोग रहेगा ।
उन्होंने सरकार का गम्भीर ध्यान आकर्षण कराते हुये कहा कि समाजवाद उन्मुख अर्थमन्त्र निर्माण के लिये निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन करना चाहिये । निजी क्षेत्र के लिये भी लगानी मैत्री वातावरण निर्माण जैसा कानून होना चाहिये ।
सभामुख महरा ने यह स्पष्ट कहा कि संविधान में ही समाजवाद उन्मुख अर्थमन्त्र निर्माण के लिये जोर दिया गया है, जिसके लिए निजी क्षेत्र के साथ सहकार्य करते हुये आगे बढ़ना चाहिये अन्यथा कोई विकल्प ही नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *