वीरगंज में मर्यादित हाेली के लिए प्रशासन सतर्क
वीरगन्ज में होली काे व्यवस्थित और मर्या्दित बनाने के लिए पर्सा प्रहरी ने सुरक्षाकर्मी परिचालित करेगी।
वीरगन्जं में नियमित प्रहरी परिचालन के साथ ही होली पर्व काे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए वीरगन्ज के कई स्थान में चेक पोइन्ट एवं माेबाइल गाडी संचालित की गई है ।
जबरन रंग लगाने, गुब्बारे फेकने, अराजक गतिविधि करने वालाें काे हिरासत मे लिया जाएगा । मादक पदार्थ सेवन कर हाेली खेलने वालाें पर नजर रखा जाएगा अगर किसी ने यह किया ताे तत्काल नियन्त्रण में लेकर सार्वजनिक अपराध में मुद्दा चलाने की जानकारी पर्सा प्रमुख एस.पी. रेवती ढकाल ने दी है।

