Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से भागा हुआ नीरव माेदी लंदन में गिरफ्तार

 

२० मार्च

पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। घोटाले को अंजाम देकर ब्रिटेन में रह रहे अरबपति जूलर के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने हाल ही में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था।पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव माेदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। मोदी को आज वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत अब भारत में उसके प्रत्यर्पण को लेकर मामले की सुनवाई करेगी। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नीरव माेदी की संपत्तियों को बेचा जा सकता है।

मिल सकती है जमानत
कानून के जानकारों के मुताबिक, नीरव को लंदन कोर्ट से आज ही जमानत भी मिल सकती है। इसके बाद आगे मामले को विजय माल्या के केस की तरह चलाया जाएगा। आपको बता दें कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भी लंदन में साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। हालाकिं कुछ ही देर में उन्हें जमानत भी मिल गई थी। इससे पहले उसी साल अप्रैल में भी माल्या की लंदन में गिरफ्तारी हुई थी और उस बार भी कुछ घंटों में उन्हें जमानत मिल गई थी।

वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वॉरंट
वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भारत के प्रवर्तन निदेशालय की ओर से प्रत्यर्पण की अर्जी दाखिल करने के जवाब में यह अरेस्ट वॉरंट जारी किया था। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि नीरव मोदी को कभी भी अरेस्ट किया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही स्थानीय पुलिस (लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस) द्वारा गिरफ्तार करने की बात कही गई थी।

क्या है पीएनबी घोटाला
11,400 हजार करोड़ का पीएनबी घोटाला देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है। नीरव मोदी इसका मुख्य आरोपी है। इसमें नीरव के मामा मेहुल चौकसी भी शामिल हैं। 7 साल तक पीएनबी घोटाला चलता रहा, लेकिन आरबीआई और वित्त मंत्रालय को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घोटाले में बैंक के कई कर्मचारी भी शामिल थे जिनपर कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे मामले में लेटर ऑफ अंडरटेकिंग यानी एलओयू शामिल है। यह एक तरह की गारंटी होती है, जिसके आधार पर दूसरे बैंक खातेदार को पैसा मुहैया करा देते हैं। अब यदि खातेदार डिफॉल्ट कर जाता है तो एलओयू मुहैया कराने वाले बैंक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह संबंधित बैंक को बकाए का भुगतान करे। नीरव के खिलाफ दर्ज चार्जशीट के मुताबिक, पीएनबी से फर्जी एलओयू के माध्यम से दुबई और हॉन्ग कॉन्ग स्थित शेल कंपनियों के अकाउंट में नीरव मोदी को पैसा मिला।

About Author

यह भी पढें   बालेन नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें-राम भद्राचार्य
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *