निर्मला के हत्यारे को प्रधानमन्त्री और गृहमन्त्री ने बालुवाटार में ही छीपाकर रखा हैः नेतृ संग्रौला
तनहुँ, २८ मार्च । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की नेतृ डिला संग्रौला ने दावा किया है कि निर्मला पन्त के ऊपर बलात्कार और हत्या करनेवाले हत्यारे को स्वयम् प्रधानमन्त्री और गृहमन्त्री ने बालुवाटार और सिंहदरबार में ही छीपाकर रखा है । उनका मानना है कि बालुवाटार से ही संरक्षण होने के कारण पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार करने में असफल हो रही है ।
मंगलबार बुटवल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता संग्रौला ने कहा– ‘एक बालिका के ऊपर बलात्कार कर विभत्स हत्या की गई है, ८ महीनों से पीडित परिवार न्याय की प्रतिक्षा में हैं, अपराधी पहचान करने में असफल सरकार नालायक और भ्रष्ट है ।’ नेतृ संग्रौला को मानना है कि सुरक्षा, सुशासन, शान्ति और समृद्धि के मुद्दे में सरकार पूर्णतः असफल सिद्ध हो रही है ।
नेतृ संग्रौला ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् विधेयक मार्फत सरकार ने संविधान को उलंघन किया है । उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण परियोजना प्रधानमन्त्री के मातहत रखकर संचालन करने की चाहत में भ्रष्टाचार का नियत है । संग्रौला ने दावा किया है कि नेत्रविक्रम चन्द समूह को प्रतिबंध लगाकर सरकार ने देश को मूठभेड की ओर ले गया है ।


