Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलेश्वर में डॉ राजेन्द्र विमल साहित्य एकेडमी द्वारा वृहद् साहित्य संगोष्ठी

 

आज 2075 चैत्र 16 गत्ते जलेश्वर स्थित जिल्ला विकाश के सभाकक्ष में डा.राजेन्द्र विमल साहित्य एकेडमी जनकपुर धाम के संयोजकत्व में वृहद् साहित्य संगोष्ठी कार्यक्रम रखा गया। श्री महेन्द्र कुमार मिश्र जी के अध्यक्षता में सुशोभित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डा.भरत झा जी तथा विशिष्ट अतिथि त्रय श्री रामशंकर मिश्र, श्री संजय सिंह,श्री हरिनारायण मंडल जी थें। आज इस सभाकक्ष में 40 से अधिक महिला और पुरुष कवि साहित्यकारों की उपस्थित देखा गया। जनकपुर लगायत देश के राजधानी से पधारे साहित्य प्रेमी महिमावान व्यक्तियों से खचाखच भरा यह हाल कार्यक्रम की सफलता का गरिमागान गा रहा है। प्रदेश नंबर दो के प्रत्येक गाव में साहित्यिक अभियान को गतिशील करने हेतु संकल्पित यह संस्था तीन वर्षों में ही लोहारपट्टी और मनरा नगरपालिका तक अपनी पहुँच बना ली है। हरेक भाषा को हृदयंगम कर साहित्य के प्रति आम जन मानस और युवाओं आस्था और जागृति बढ़ाने का पावन उद्देश्य से सक्रिय यह एकेडेमी कम समय में ही अपनी शिखर को चूमने लगी है। काव्य में अश्लीलता और क्षुद्रता का वहिष्कार किया जाय, एतिहासिक धरोहर, सामाजिक उत्थान, वैज्ञानिक सोच तथा सांस्कृतिक विरासत के आधार को साहित्यिक सृजना का मुख्य विषय बनाने के लिए साहित्यकारों को प्रेरित होना चाहिए। उपस्थित कवियों ने भ्रष्टाचार,अत्याचार,बलात्कार, जराजीर्ण सड़क,वेहाल किशान और राजनीति पर तीखे व्यंग किए। इस कार्यक्रम में मिथिला के सांस्कृतिक विरासत को झलकाने वाला प्रेरक नृत्य प्रस्तुत किया गया था। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा वाहर से आए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभावकारी उदघोषण पत्रकार प्रभु मिश्रा ने संभाला।

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed