केन्द्रीय दैविक प्रकोप व्यवस्थापन समिति की बैठक
काठमाडौं १ अप्रील
गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ‘बादल’ ने मातहत के सुरक्षा निकाय काे राहत, उद्दार तथा उपचार में गम्भीर हाेने का निर्देशन दिया है ।
बारा–पर्सा मैं आए भीषण आँधी तुफान में ३० की मृत्यु और करीब सात साै घायल हाेने की जानकारी देते हुए उद्दार और उपचार में गम्भीर हाेने का निर्देशन दिया है।
गृहमन्त्री के सचिवालय के प्रेस संयोजक किरण भट्टराई के अनुसार, घटना के अपडेट में रह कर थापा राहत, खोजी तथा उद्दार में काेई कसर बाकी नही रखने का निर्देशन दिया है।
मन्त्रालय स्रोत के अनुसार साढे १० बजे केन्द्रीय दैविक प्रकोप व्यवस्थापन समिति की बैठक हाेने जा रही है ।

