मृतक परिवार को ५ लाख देने की घोषणा
काठमांडू, २ मार्च । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने घोषणा किया है कि आंधी–तूफान से ज्यान गंवानेवाले परिवार को प्रति परिवार ५ लाख रुपैयां दी जाएगी । मंगलबार बारा जिला फेटा गांवपालिका–६ बरैनिया पहुँचकर प्रचण्ड ने ऐसी घोषणा की है । उनका मानना हैकि अभी मधेश शोक में है, सभी को सहयोग करना चाहिए । उक्त दुर्घटना में घायल होकर नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत मरीजों के साथ भी अध्यक्ष प्रचण्ड मिले हैं ।

