Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीजा–साली लभ अफेर, जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या

 

बुटवल, २ मार्च । बुटवल स्थित मैनाबगर में भारतीय नागरिक फिरोज खान की हत्या हुई है, जिस घटना में उनके ही पत्नी भी शामील पाई गई है । पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि ४३ वर्षीय फिरोज की हत्या में उनके ही पत्नी ३० वर्षीय साइना खातुन और साइना के जीजा कादिर अन्सारी शामील हैं । कादिर भी भारतीय नागरिक ही हैं ।
इलाका पुलिस कार्यालय बुटवल ने कहा है कि खान की हत्या में कटुवा पिस्तोल प्रयोग किया गया था । घटना के दिन जब गोली चलने की आवाज आई तो साइना और बच्चे (दो बेटे) घर में ही थे । बच्चे ने कहा कि बाहर गोली चली है, देखना चाहिए । लेकिन साइना ने रोक लिया था । जब यह बात पुलिस को पता चली तो अनुसंधान साइना की ओर ही केन्द्रित होने लगा । बाद में पता चला कि हत्या में साइना और उनके जीजा कादिर शामील है । कहा गया है कि साइना के सहमति में ही कादिर ने फिरोजव की हत्या की है ।
अनुसंधान से पता चला है कि साली और जीजा के बीच कुछ सालों से अन्तरंग संबंध रहा है । कादिर की पत्नी मर जाने के बाद वह साइना से नजदिक हो गए थे । मृतक फिरोज १५ वर्ष से मैनाबगर स्थित ज्योति इन्जिनियरिङ वर्कसप में काम कर रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *