Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बोरा के अन्दर शव के साथ दो व्यक्ति पकडे गये 

 
२ अप्रैल, चितवन– भरतपुर महानगरपालिका–२ क्षेत्रपुर से आज सुबह बोरा में शव सहित दो व्यक्ति को प्रहरी ने यिन्त्रण में लिया है । जिल्ला प्रहरी कार्यालय ने जानकारी दिया कि जुट के बोरा के अन्दर एक युवती का शव सहित उनलोगों को प्रहरी ने नियन्त्रण में लिया है ।
 प्रहरी नायब उपरीक्षक दुर्गाराज रेग्मी  ने बताया कि वह व्यक्ति जो पकडे गये हैं उसका घर भारत के मोतिहारी है फिलहाल भरतपुर २ के क्षेत्रपुर में रह रहे हैं ।  ४० वर्षीय रम्बा देवी साह और उनका भाई २६ वर्षीय विगन साह है ।  उनलोगों ने १७ वर्षीय बहन परी कुमारी को  अन्त्येष्टि के लिये नारायणी नदी के तरफ ले जाते हुये क्रम में पुलिस ने उनलोगों को नियन्त्रण में लिया है ।
रेग्मी के अनुसार साल का फंदा बनाकर आत्महत्या करने के बाद बहन को अन्त्येष्टि के लिये नदी के किनार में ले जाने का बयान दिया है । शव परीक्षण के लिये भरतपुर अस्पताल में रखा गया है । पकडे गये के ऊपर अनुसंधान हो रहा है । वह परिवार नारायणगढ में फलफूल का व्यापार कर रहा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed