बीती रात से हाे रही बारिश और ओले गिरने के कारण तराई की खेती बरबाद
बीरगंज ६ अप्रेल

तराई के क्षेत्र में रात से हाे रही बारिश और ओले के गिरने से खेती पर बुरा असर पडा है ।
पिछले रविवार की तबाही से बारा परसा अब तक उबर नहीं पा रहा है एसे में रात से हाे रही भीषण बारिश से तराई के कई क्षेत्राें में तबाही का मंजर दिख रहा है । आम जनता के साथ साथ किसान अपने फसलाें काे बरबाद हाेते देख रहे हैं ।
रात से हाे रही बारिश और ओला गिरने से फसलें बरबाद हाे गई हैं । गेहूँ और मसूर की खेती बुरी तरह प्रभावित हाे गई है । साथ ही आम पर भी बुरा असर पडा है ।

