बिराटनगर में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ ।

माला मिश्रा बिराटनगर
प्रदेश 1 के बिराटनगर मेन रोड के अतिथि सदन स्थित सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ बिभिन्न धार्मिक अनुष्ठान से हुआ। आठ दिवसीय उक्त धार्मिक आयोजन में मठाधीश स्वामी अच्युत प्रपन्नचर्य नियमित प्रबचन देंग । श्रीमद भागवत महापुराण महायज्ञ शुभारम्भ होने से पूर्व भब्य कलश यात्रा निकाला गया जो तीनपैनी से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पहुचा । कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थे ।


