Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा

 

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती है जो मनुष्यक के भीतर तप और संघर्ष का बल उत्प न्नप करने में सहायक होती हैं।

तप का बल देने वाली देवी

पंडित दीपक पांडे के अनुसार मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी भक्तों और साधकों को अनन्तफल देने वाला माना जाता है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। मान्यंता है कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्था्पित होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी समान बन कर माता की कृपा और भक्ति का आर्शिवाद प्राप्त करता है।

यह भी पढें   नेपाल वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक केंद्र के रूप में स्थित है :पुन

विवाह सुनिश्चित हो चुकी कन्यार का पूजन करें

बहुत से लोग नवरात्रि में हर दिन कन्याा भोज करते हैं। ऐसे लेग इस दिन कन्याओं का पूजन करते समय याद रखें कि जो कुमारिका भोजन करें उनका विवाह तय हो गया हो लेकिन शादी हुई ना हो। इन कन्याकओं को पूजन के बाद भोजन करायें और वस्त्र, पात्र आदि भेंट करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *