गोलछा ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख स्तंभ दिवाकर बाबू अब नही रहे
माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल के प्रशिद्ध उद्योगपति , समाजसेवी, गोलछा ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख स्तंभ दिवाकर गोलछा का निधन हो गया ।वह लगभग 68 वर्ष के थे । वह पत्नी जयश्री गोलछा सहित दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए । मंगलबार की रात लगभग 11 बजे उन्होंने भारत के चेन्नई अस्पताल में अंतिम सांसे ली ।परिजनों ने बताया कि किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ है । कुछ दिन पहिले ही भारत के चेन्नई में किडनी का ट्रांस प्लांट हुआ था । पिछले दो साल से किडनी की समस्या से परेशान व उपचाररत थे ।गोलछा ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक स्तंभ स्व हंसराज गोलछा के पांच पुत्र में दिवाकर दूसरे पुत्र थे । उनका बड़ा भाई लोकमान्य गोलछा छोटा स्व महेंद्र कुमार गोलछा , दिनेश गोलछा , राजकुमार गोलछा सफल उधमी है। उनका दो पुत्र है । हितेश, हिमांशु दोनो पुत्र पिता के कारोबार को देखते आ रहे है । नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीइज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे दिवाकर बाबू के निधन पर बिभिन्न उद्योगिक घराना , राजनीतिक दल के प्रतिनिधि , सामाजिक और धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि ने उनके निधन को उद्योगिक क्षेत्र सहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक सम्बेदना जताया है। गोलछा ऑर्गनाइजेशन से जुड़े संजीब कुमार झा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राजधानी काठमांडू में होगा उनके परिवार के लोग जो बिभिन्न शहर में है काठमांडु पहुच रहे है ।

