Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेलम्ची खानेपानी आयोजना में दाे अर्ब २० करोड रुपए का घाेटाला

 

काठमाडौं  -११अप्रैल

 

मेलम्ची खानेपानी आयोजना में दाे अर्ब २० करोड रुपैया घाेटाला हुआ है । कुल २५ अर्ब २० करोड खर्च में दाे अर्ब २० करोड रुपैयाँ भ्रष्टाचार हाेने का महालेखापरीक्षक के कार्यालय का निष्कर्ष है । महालेखा में उक्त रकम संलग्न पदाधिकारी और इन्जिनियर से वसूल करने की सिफारिस की गई है। आयोजना सञ्चालन अवधि में और भी १६ करोड २८ लाख रुपैया अनियमितता की बात महालेखा ने स्पष्ट की है ।

मेलम्ची आयोजन में दाे अर्ब २० करोड भ्रष्टाचार और १६ करोड २८ लाख अनियमितता हाेने के निष्कर्षसहित का लेखापरीक्षण प्रतिवेदन महालेखा राष्ट्रपति के समक्ष पेश करने की तैयारी में है । महालेखा के अनुसार मेलम्ची आयोजना में परामर्श सेवा के लिए  मात्र पाँच अर्ब २६ करोड ६० लाख खर्च किया गया है । यह समाचार नयाँ पत्रिका में पुष्प ढुंगाना द्वारा लिखा गया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com