Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

९० लाख के हेरोइन के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

 

महेश गुप्ता, सुनौली | नेपाल भारत सिमा सटे सोनौली में ९० लाख रु० के हेरोइन के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है |  सोनौली के रोडवेज बस डिपो के पीछे पगडंडी मार्ग से नेपाल की तरफ जा रहा एक नेपाली युवक के पास से जांच के दौरान एस एस बी और पुलिस की सयुक्त टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हेरोइन की कीमत ९० लाख रुपए लगभग बताया गया है। शनिवार एसएसबी कम्पनी कमांडर सोनौली अमित कुमार और चौकी प्रभारी भगवानपुर सुरेश चंद्र मिश्र अपने जवानों के साथ सरहद पर सयुक्त रूप से गस्त करने दौरान सोनौली बस डिपो के पीछे पगडंडी मार्ग पर टीम को देखकर एक युवक नेपाल की तरफ भागने लगा जिसे जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जांच में युवक की जेब से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस द्धारा पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम बिरबल चौधरी पुत्र सुमय चौधरी निवासी पुरैनी मानपकड़ी वार्ड नम्बर एक रुपन्देही बताया है।

यह भी पढें   विपक्षी दलों द्वारा संसदीय समिति गठन करने की मांग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com