विमान दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले प्रहरी प्रति दुख व्यक्त
१६ अप्रैल, काठमांडू । नेपाल प्रहरी ने लुक्ला दुर्घटना में मौत होने वाला रष्ट्रसेवक प्रहरी कर्मचारी प्रति दुख व्यक्त किया है । प्रहरी महानिरीक्षक सर्वेन्द्र खनाल ने वैशाख १ गते सोलुखुम्बु के लुक्ला विमानस्थल में होने वाले दुर्घटना में पडकर कर्तव्यपालन के सिलसिला में वीरगति प्राप्त करने वाले प्रहरी सहायक निरीक्षक रामबहादुर खड्का और रुद्रबहादुर श्रेष्ठ प्रति हृदय से दुःख व्यक्त किये हैं ।
महानिरीक्षक खनाल ने दुख के घडी में दिवङ्गत आत्मा के चिरशान्ति की कामना करते हुये शोक सन्तप्त परिवारजन में धैर्य धारण करने की क्षमता प्राप्त होने की कामना करते हुये समवेदना व्यक्त किये हैं ।

