‘नेपाल में कफी खेती, किसानों के लिये रोजगार’
१६ अप्रैल, काठमांडू । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने नेपाल के कृषि क्षेत्र में विविधीकरण, यान्त्रिकीकरण तथा औद्योगीकरण तथा आधुनिकीकरण करने पर जोड़ दिये हैं । नेपाल चाय तथा कफी विकास बोर्ड द्वारा सोमवार आयोजित कार्यक्रम नेपाल कफी व्यवसाय प्रवद्र्धन सम्मेलन–२०७६ का उद्घाटन करते हुये अध्यक्ष दहाल ने कहा कि नेपाल में तकरिबन १२ लाख हेक्टर जमीन कफी खेती के लिये उपयुक्त है ।
पूर्वप्रधानमन्त्री दाहाल ने उल्लेख करते हुये कहा कि राष्ट्रिय तथा अन्तर्रा्ष्ट्रिय क्षेत्र में कफी का मांग बहुत ज्यादा है पर नेपाल इसका उत्पादन बहुत ही कम है ।
उन्होंने राज्य का ध्यान केन्द्रित कराते हुये कहा कि नेपाल में उत्पादित कफी का गुणस्तर बहुत ही उच्च है जिसे हम विदेश में निर्यात कर सकते हैं इसलिये कफी उत्पादन क्षेत्र में लगानी बढाना, अनुसन्धान, तालीम तथा विस्तार आवश्यक है ।

