सरकार की आलोचना करने के लिये छुट हैः मन्त्री बांस्कोटा
१६ अप्रैल, बुटवल । सूचना प्रविधि तथा सञ्चार मन्त्री गोकुल बाँस्कोटा ने बताया कि सरकार की आलोचना हाने पर च्भी काम की गति को नहीं रोकना चाहिये । मङ्गलबार रुपन्देही के मणिग्राम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मन्त्री बाँस्कोटा ने कहा, ‘सरकार कीे आलोचना करने के लिये छुट है, स्वागत भी है ।’
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये गये काम के संदर्भ में विपक्ष्ी दलों का आलोचना करना उनका अधिकार है । आलोचना हो रहा है, हमलोग काम आगे बढा रहे हैं । मन्त्री वास्कोटा ने दावे के साथ कहा कि नयाँ भिजन के साथ सरकार आगे बढते हुये लगानी सम्मेलन के द्वारा ७७ योजना के लिये २४ खरब का लगानी प्रस्ताव आना स्वयं में एक अच्छा प्रस्ताव है । उन्होंने यह भी कहा कि इस एक वर्ष को सरकार ने नवनिर्माण वर्ष के रुप में लिये हैं, हमलोग इसको आत्मसात करते हुये आगे बढ रहे हैं ।

