Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपभोक्ता के स्वास्थ्य के साथ खेलवाड करने वालों को कारवाई होगीः मुख्यमंत्री राउत

 

१६ अप्रैल, जनकपुरधाम । प्रदेश नम्बर २ का मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि खाद्य तथा मांसजन्य वस्तु में विष जैसा केमिकल मिलाकर उपभोक्ता के साथ खेलवाड करने वाले व्यवसाइयों के ऊपर कडी से कडी कारबाई की जाएगी । मंगलबार जनकपुर में राष्ट्रिय मानवअधिकार आयोग द्वारा आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधन करते हुये मुख्यमन्त्री राउत ने बताया कि अत्यधिक पैसा कमाने के नियत से खाद्यवस्तु तथा मांस मछली में केमिकल मिलाकर मानव शरीर को हानि पहुंचाने का काम हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि वैसा सामान खरिदते समय अत्यन्त आकर्षक होते हुये भी हानिकारक होता है और मनुष्य को विभिन्न रोगों का सामना करते हुये मौत को गले लगाना पडता है, इस प्रकार के गलत क्रियाकलाप करने वाले व्यवसायी को दण्ड भुगतना होगा । उन्होंने बताया कि उपभोक्ता हकहित संरक्षण के लिये कडा कानून होने के बाबजुद भी कार्यान्वयन पक्ष कमजोर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com