अपने ही ४ दोस्तों की शिकार बन गई युवती, बलात्कारी चारों युवा गिरफ्तार
पोखरा, १६ अप्रील । पोखरा में एक २२ वर्षीया युवती अपने ही ४ दोस्तों की शिकार बन गई है । कास्की पुलिस के अनुसार ४ युवा मिलकर युवती के ऊपर सामूहिक बलात्कार की है, बलात्कार में संलग्न युवा, युवती के ही करीबी दोस्त थे । बलात्कार में पड़ने के बाद युवती ने ४ युवकों के विरुद्ध जब पुलिस में शिकायत दर्ज की तो पुलिस ने उन चारों युवा को गिरफ्तार किया है ।
जिला पुलिस कार्यालय कास्की के डिएसपी रवीन्द्रमान गुरुङ के अनुसार गिरफ्तारी में पड़नेवाले युवक हैं– राजन गैरे, सरोज श्रेष्ठ, अनिल गौतम और राजु नेपाली । चारों युवा ने अभियोग स्वीकार किया है । पुलिस ने अनुमान किया है कि उन चारों युवा ने मादक पदार्थ सेवन कर युवती के ऊपर ऐसा हरकत किया है । घटना के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है ।

