आँधी–तूफान पीडितों को प्रदेश सरकार की ओर से राहत वितरण !
काठमांडू, २० अप्रील । बारा और पर्सा जिला में आई आँधी–तूफान में पड़ कर जान गंवानेवाले परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से राहत (आर्थिक सहयोग) वितरण की गई है । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने बारा जिला स्थित मृतक परिवार के सदस्यों के के लिए हर परिवार ३ लाख २५ रुपयों की दर से चेक हस्तान्तरण किया । स्मरणीय है, आँधी–तूफान के बाद प्रदेश सरकार ने निर्णय किया था कि हर मृतक परिवार को ३ लाख रुपैयां राहत और २५ हजार रुपैयां क्रियाकर्म खर्च दी जाएगी ।
राहत रकम वापत की चेक हस्तान्तरण करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि प्रदेश सरकार पीडित परिवार के साथ हैं । उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना में जो भी घायल हुए हैं, उन लोगों की उपचार में भी सरकार हर प्रकार की सहयोग के लिए तैयार है । उन्होंने आगे कहा– ‘आंधी–तूफान में जिन लोगों ने अपना घर गंवाया है, उन लोगों की घर बनाने के लिए भी सरकार तैयार है, नेपाली सेना की सहयोग से आप लोगों की घर बन रहा है ।’ मुख्यमन्त्री राउत को कहना है कि वारिश का मौसम शुरु होने से पहले ही घर निर्माण सम्पन्न की जाएगी ।
र्कार्यक्रम में प्रदेश नं. २ के भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने भी कहा कि पीडित लोगाेंं के लिए सरकार अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करेगी, उसमें कोई भी कमी–कमजोरी नहीं होगी । लेकिन उनका यह भी कहना है कि इस राष्ट्रीय विपत्ति में संघीय सरकार ने रवैया दिखाई वह खेदजनक है । उनका मानना है कि संघीय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट गई है ।

