Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL 2019 CSK vs MI: जीत के बाद रोहित शर्मा का कबूलनामा, Dhoni बाहर और मुंबई अंदर

 

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 46 रन से हरा दिया। मुंबई को मिली इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कबूला कि महेन्द्र सिंह धौनी के न होने का जबरदस्त फायदा मिला। बता दें कि यह दूसरी बार है, जब धौनी इस आइपीएल में मैदान पर नहीं उतरे और चेन्नई की टीम धराशायी हो गई। धौनी की गैर मौजूदगी में चेन्नई 156 रन का पीछा करते हुए 109 रन पर ही ढेर हो गई। यह चेन्नई का अपने ही मैदान पर दूसरा सबसे कम स्कोर है।

मुंबई को मिली इस बड़ी जीत पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘धौनी के न होने से हमारा मनोबल काफी बढ़ गया। उनका (धौनी) होना, उनकी टीम के लिए काफी मायने रखता है। चेन्नई जब लक्ष्य का पीछा कर रही हो और उनके पास धौनी ना हों, तो यह काफी मुश्किल हो जाता है।’ मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में रोहित ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि चेन्नई को धौनी की कमी काफी खली, लेकिन वह बीमार हैं और इस पर किसी का नियत्रण नहीं है।’

मुंबई, चेपॉक स्टेडियम में टॉस तो हार गई, लेकिन मैच जीत गई। टॉस को लेकर रोहित ने कहा कि अच्छा हुआ कि सिक्का हमारे पक्ष में नहीं गिरा। मुंबई के कप्तान ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते, तो हम भी लक्ष्य का पीछा करना चाहते। चेन्नई की पिच दूसरी पारी में और भी धीमा खेलने लगी थी, जिसका फायदा मुंबई को मिला।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में पहली बार अपनी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ मुंबई, अकं तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। मुंबई के अब 14 अंक हो गए हैं और वह प्ले ऑफ में पहुंचने से अब सिर्फ दो कदम दूर है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed