Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IPL 2019 RCB vs DC: आज विराट की आरसीबी के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प

 

दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ होगा.

मेजबान टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का करना चाहेगी. वहीं आरसीबी के लिए ये मैच करो या मरो वाला है.

दिल्ली इस समय 11 मैचों में सात जीत और चार हार के साथ 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली हाल में नंबर-1 स्थान पर भी पहुंची थी और अब बेंगलोर के साथ एक जीत से वह प्लेऑफ में अपना कदम रख देगी.

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

दूसरी तरफ लीग के शुरूआती लगातार छह मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटनी वाली बेंगलोर इस समय 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक लेकर अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है.

बेंलगोर को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे.

बेंगलोर ने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घर में 17 रनों से हराया है. टीम के स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे और बेंगलोर को एक बार फिर तूफानी डिविलियर्स से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया था और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में 185 रन पर रोक दिया था.

दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में छह विकेट से हराया है.

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 191 रन का स्कोर बनाया था, जिसे दिल्ली ने ऋषभ पंत के नाबाद 78 रनों के दम पर चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था.

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

पंत के अलावा शिखर धवन ने 54 और पृथ्वी शॉ ने 42 रन बनाए थे और टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com