Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंग्लेण्ड के सेंट्रल बैंक गवर्नर के लिए भारत के महावीर प्रसाद टोरडी का नाम प्रस्तावित

 


काठमाण्डु (नेपाल):- नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्दझा ने बैंक आफ इंग्लेण्ड में नए गवर्नर के लिए रिक्रूटमेंट फर्म सफायर पाटनर्स की मदद से निकासी गई वैकन्सी में भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों, सांस्कृतिक समन्वय विरासत, परम्परा, को विश्व में पुर्नउत्थान करने वाले भारतीय नागरिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच संयोजक महावीर प्रसाद टोरडी का नाम गर्वनर के लिए प्रस्तावित किया है।

महावीर प्रसाद टोरडी का पिछले 37 वर्षो का राजनैतिक, सांस्कृतिक अनुभव 22 राष्ट्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अनुभवी व्यक्ति है। जिनके मार्गदर्शक एक जटील और शाक्तिशाली वितिय संस्थान को प्ररेरित करने वाले है। बैंक आॅफ इग्लैण्ड को न्यायमूर्ति झा ने कहा कि सही क्षमता और अनुभव वाले टोरडी का चयन देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। टोरडी का चयन करने पर ज्यादा बेहतर विकल्प मिलेगे, अगर किसी विदेशी को शार्ट लिस्ट किया जाता है तो टोरडी का नाम पर विचार करे।

यह भी पढें   मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

प्रशासनिक अधिकारी श्यामा नन्द सुमन पर्वू राजदूत नेपाल सरकार ने बताया कि इंग्लैण्ड के संटेªल बैंक ने पहली बार गवर्नर पद के लिए निकाली ओपन वैंकसी, अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं में काम कर चुके लोगो को तरजीह मिलेगी, महावीर प्रसाद टोरडी वर्तमान में नेपाल सरकार के उपराष्ट्रपति भवन, प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल जलनाथ खनाल, पूर्व उपप्रधानमंत्री नेपाल टोप बहादुर रायमाझी, नेपाल प्रेस परिषद् के पूर्व चैयरमेन बौर्ण बहादुर कार्की के सांस्कृतिक सलाहकार के रूप में सम्मलित है। वर्तमान नेपाल सरकार के उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुनः टोरडी को वल्र्ड के टाॅप 10 महननीय व्यक्तियों में सम्मान प्रदान किया गया। महावीर प्रसाद टोरडी सन् 2010 से भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पद्स्थापित हों, एवं दुनिया का 8 वां सबसे ताकतवर देश भारत को सयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटों पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले। समरसता मिशन अभियान को मूर्त रूप दे रहे है।

यह भी पढें   आप अकेले नहीं हैं, प्रतिपक्ष आपके साथ है – रेनुका काउचा

समरसता मिशन अभियान को 22 राष्ट्रों ने अपना नैतिक समर्थन प्रदान किये है। सचिव कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौं ने कहा कि नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति की अनुशंसा पर महावीर प्रसाद टोरडी का गर्वनर पद पर चयन होता है तो टोरडी को प्रतिमाह 4 करोड 34 लाख रूपये मानदेय बैंक आॅफ इंग्लैण्ड से प्राप्त होगा। इसके अलावा अन्य अलाउंस प्राप्त होगे। उम्मीदवारों में रघुराम राजन पूर्व आर.बी.आई गर्वनर, बैंक आॅफ इंग्लैण्ड के मौजूदा डिप्टी गवर्नर बेंन, बं्राडबेंट, चीफ इकोनोमिस्ट एंडी हाल्डेन, पूर्व डिप्टी गर्वनर एंड्रयू बेली और नेमत शफीक सम्मलित है। उम्मीदवारों के इंटरव्यू इसी साल जून-जुलाई में इंग्लैण्ड में होने जा रहा है। बंैक के मौजूदा गर्वनर मार्क कार्नी 31 जनवरी 2020 को पद् छोडने वाले है। सचिव कुलदीप शर्मा एडवोकट ने बताया कि महावीर प्रसाद टोरडी का चयन होने पर प्रतिमाह सैलेरी 4 करोड 34 लाख रूपये ीाारतीय नागरिक होने के कारण भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री कोष में जमा कराई जावेगी। भारत सरकार का संदेश प्राप्त हाने पर इंन्टरव्यू में भाग लेगे। नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के द्वारा बैंक आॅफ इंग्लैण्ड को भेजा गया गर्वनर पद पर प्रस्ताव पर आफिस मिशन एडवाईजर एल.सी.भारतीय ने नेपाल को बधाई दी है। टोरडी के नाम के प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर इण्डो-नेपाल समरसता आॅग्रेनाईजेशन के प्ररेक सदस्यों प्रतिभाओं में खुशी की लहर हो रही है। कार्यालय मिशन एडवाईजर एल.सी.भारतीय के नैतृत्व में एक शिष्टमण्डल भारत सरकार के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेट कर नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के प्रस्ताव से रू.ब.रू करायेगे। यह जानकारी संस्था से प्रेस-विज्ञपति के जरिये दी गयी ।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपने पद से देंगे इस्तीफा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com