Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा हिमालिनी के सम्मान में कार्यक्रम (फोटो फीचर सहित)

 

दिल्ली | २८ अप्रैल २०१९ को दिल्ली में उत्तरी एवम् उत्तरी पश्चिमी वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा हिमालिनी की सम्पादक डा.श्वेता दीप्ति के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसमें समिति के सभी वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में काठमांडू नेपाल से आई हिमलिनी मासिक पत्रिका की संपादक को सम्मानित किया गया । समिति के प्रधान धर्मपाल गुप्ता और महासचिव भीमराज जी ने अपनी काठमांडू यात्रा को याद करते हुए कहा कि नेपाल के अपनत्व ने यह अहसास ही नहीं होने दिया कि हम किसी दूसरे देश में हैं । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल सनातन धर्म का पोषक है इसलिए हिन्दू धर्म की सुरक्षा होनी चाहिए । कार्यक्रम में अपने मंतव्य के क्रम में डॉ श्वेता दीप्ति ने कहा कि धर्म परिवर्तन एक चिंतनीय विषय है । सनातन धर्म हर धर्म की नीव है बावजूद इसके हम उससे भाग रहे हैं । हमें अपनी पीढ़ी को हिन्दू धर्म की सही शिक्षा देने की आवश्कता है ।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ...विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं

श्री इन्द्रजीत शर्मा जी द्वारा स्थापित पं. तिलकराज शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट (दिल्ली, भारत) द्वारा देश और विदेश के समाज के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ट लोगों सम्मान किया जाता रहा है |

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com