Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व कप की तैयारी में आईपीएल ने दिया मजबूत आधार: डेविड वॉर्नर

 

डेविड वॉर्नर ने अपनी एक और धमाकेदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ के करीब पहुंचाकर अपने आईपीएल अभियान का शानदार अंत किया. इसके साथ ही वॉर्नर ने कहा कि यह टी20 टूर्नामेंट विश्व कप के लिये उन्हें एक मजबूत आधार दिया.

वॉर्नर ने सोमवार को इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेला. इसके बाद वह विश्व कप की तैयारियों के लिये स्वदेश लौट जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर बल्लेबाज ने 56 गेंदों पर 81 रन बनाये और इस तरह से आईपीएल 2019 में कुल 692 रन बनाये जो कि अभी तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक है. उनकी इस पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रन से हराया.

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

वार्नर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मेरी निगाह अब विश्व कप पर है और यह (आईपीएल) इसके लिये मजबूत आधार था.’’

उन्होंने इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में बड़े स्कोर की भविष्यवाणी की.

वॉर्नर ने कहा, ‘‘इस विश्व कप में कुछ बड़े स्कोर देखने को मिलेंगे. उम्मीद है कि गेंद बहुत अधिक स्विंग नहीं करेगी. इंग्लैंड अपने मैदानों पर खेलेगा और उसकी टीम शानदार है. हम मौजूदा चैंपियन हैं और हमारे लिये अपने मजबूत पक्षों के दम पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना अहम होगा. ’’

यह भी पढें   शिक्षा मंत्रालय का आग्रह आश्विन ८ और ९ को विद्यालय बंद करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगाया था जो कि अब पूरा हो चुका है. बैन हटने के बाद वार्नर ने मौजूदा आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखायी और अभी वह ‘ओरेंज कैप’ धारक हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस खाली समय में अपने खेल पर काफी काम किया. मैंने 16 से 18 सप्ताह तक बल्ले को एक तरफ रखा और सर्वश्रेष्ठ पिता और पति बनने की कोशिश की और इससे मुझे फायदा मिला. हां मैं टीम में मसखरा बनने की कोशिश करता हूं. ’’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com