उर्दू साहित्यकारों की गजल गोष्ठी
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारद्वारा बैशाख २१ गते शनिवारको नेपालगन्ज में गजल गोष्ठी किया गया ।
वह गजल गोष्ठी कार्यक्रम गुल्जारे अदब बाँके के आयोजन में महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में किया गया था ।
वरिष्ठ साहित्यकार तथा अवधी साँस्कृतिक बिकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे की प्रमुख आतिथ्य में तथा गुल्जारे अदब के वरिष्ठ सदस्य रैहमतअली साहिल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ गजल गोष्ठी में कार्यक्रम की संचालन अन्सर नेपाली ने किया था ।
इसी गुल्जारे अदब के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, साँस्कृतिक बिकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौब, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, रैहमतअली साहिल, यूसुफ आरफी, अन्सर नेपाली, सैयद असफाक रसूल हाशमी, लगायत लोगों ने अपनी अपनी शैर गजल वाचन किये थे ।

