बिराटनगर में परशुराम जन्मोत्सव पर बिभिन्न कार्यक्रम 7 मई को

माला मिश्रा विराटनगर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 मई को बिराटनगर में परशुराम जन्मोत्सव धूम धाम से बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाएगी । नेपाल ब्राह्मण मारवाड़ी समाज के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मठाधीश अच्च्युत प्रपन्नाचर्या विशिष्ट अतिथि उद्योगपति मूलचंद राठी रहेंगे । इस मौके पर प्रभात फेरी , पूजा अर्चना , विशेष सभा , भोजन महा प्रसाद बितरण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है । इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंच के द्वारा भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । ब्राह्मण समाज के दुर्गा प्रसाद शर्मा , रमाकांत पारीक , पार्वती शर्मा ने बताया बिराटनगर में लगभग 30 वर्षो से परशुराम जयंती के मौके पर बिभिन्न कार्यक्रम समरोह पूर्वक होता आया है । इसका आयोजन खर्च एक ब्राह्मण परिवार उठाते आए है । इस वर्ष इसका जिम्मेवारी रंगेली निवासी किशनलाल शर्मा ,प्रदीप शर्मा को मिला है । यह जिम्मेवारी पाकर शर्मा परिवार खुद को गौरवम्बित महसूस कर रहे है । आयोजक ने यह भी बताया एक ब्राह्मण परिवार के द्वारा अपने खर्च पर पूरा कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है । ब्राह्मण परिवार के लोग इस जिम्मेवारी को उठाने के लिए कई वर्षों से इन्तजाररत है । बताया गया है कि चार वर्ष तक के लिए एडभन्स बुक है ।

