मधेशी निजामति कर्मचारी मंच
काठमांडू । मधेशी निजामति कर्मचारी मंच के पाँचवें स्थापना दिवस के अवसर पर मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री वनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ । सभा के आरम्भ में स्वागत मन्तव्य मंच के उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर चौधरी ने व्यक्त किया । पत्रकार की ओर से राजेश अहिराज ने शुभकामना व्यक्त किया ।
नेपाल रेञ्जर संघ के अध्यक्ष अमरदेव प्रसाद यादव ने अपने विचार व्यक्त किया । नेपाल वन प्राविधिक संघ के देवेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वतंत्र कर्मचारी मिलन केन्द्र के अध्यक्ष कृष्ण भण्डारी, राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रभाष साह, निजामती कर्मचारी युनियन के अध्यक्ष सुबोध देवकोटा, नेपाल निजामती कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भोलानाथ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । अन्त में अध्यक्षीय भाषण व्यक्त करते हुए विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मधेश आन्दोलन में मधेशियों के साथ हो रहे भेदभाव और उसके ऊपर हो रहे दमन के विरोध में किसी अन्य संगठन की ओर से आवाज नहीं उठी । इसी एवज में इस मंच की गठन की आवश्यकता जताते हुए अन्य संगठनों से मिलकर आगे बढने की आवश्यकता है ।

