क्राइम टाेली की सक्रियता में चाेरी का सामान सहित चार अपराधी गिरफ्त में
बीरगंज ९ मई
जिला प्रहरी कार्यालय परसा के द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए बनाए गए क्राइम ब्रांच की सक्रियता से चाेरी के सामान के सहित चार अपराधी काे नियंत्रण में लिया गया है ।
कंाइम टाेली के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक राजेश दत्त के कमाण्ड टाेली ने बीरगंज के ज्ञानदा स्कूल में हुए चाेरी के विभिन्न सामान के साथ चार अपराधियाें काे पकडा है ।
चाेरी में संलग्न अपराधी वीरगंज महानगरपालिका वडा नम्बर ११ कृषि औजार के पीछे रहने वाला ३२ वर्ष का बलबहादुर थापा, ३६ वर्षीय माेनामील मिया, वडा २४ की २८ वर्षीया गीता देवी तथा ३४ वर्षीय मनु गुप्ता हैं ।
प्रहरी ने इनके पास से जेडीकेइइ कम्पनी का एक माेनीटर, साेनी कम्पनी का ४८ इंच एक एलइडी टीवी, डेल कम्पनी का ४ लैपटाप ,चार्जर सहित एक माइक, एक बाक्स बाेर्ड, फायर स्टींग, लाेहे का राड तथा नेपाली भारतीय मिलाकर २८ हजार ६साै नगद रुपए बरामद किए हैं ।
सभी आराेपी काे जिला कार्यालय परसा में रखा गया है । अनुसंधान जारी है यह जानकारी प्रमुख प्रहरी निरीक्षक राजेश दत्त ने दी ।
प्रहरी अगर चाहे ताे अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है यह घटना यह बताती है । फिलहाल क्राइम ब्रांच के गठन से आम नागरिक एवं उद्याेगपति राहत महसूस कर रहे हैं क्याेंकि क्राइम ब्रांच के गठन से अपराधाें में कमी आई है ।


