मर्यादा और प्रतिष्ठा में आँच पहुँचाने वाले समाचार प्रकाशन प्रसारण पर १० लाख रुपया जुरमाना
काठमाडौं -१० मई
पत्रकार द्वारा आचार संहिता उल्लघंन कर के मर्यादा और प्रतिष्ठा में आँच पहुँचाने वाले समाचार प्रकाशन प्रसारण किए जाने पर १० लाख रुपैया जुरमाना की व्यवस्था वाला विधेयक लाया गया है । प्रतिनिधिसभा में गुरुवार दर्ता हुए ‘नेपाल मिडिया काउन्सिलसम्बधी कानुन संशोधन और एकीकरण करने के लिए बने विधेयक’में पत्रकार काे २५ हजार से १० लाख रुपैया जुरमाना की व्यवस्था की गई है ।
‘जाँच के क्रम में किसी की मर्यादा और प्रतिष्ठा में आँच पहुँचने वाले आमसञ्चार, प्रकाशक, सम्पादक, पत्रकार वा संवाददाता काे २५ हजार से १० लाख रुपैया तक जुरमाना किएजाने की बात,’ विधेयक में उल्लेख है ।
नागरिक में प्रकाशित ।


