Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल 

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

यात्रा में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अज्ञात भय रहेगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। पुराना रोग उभर सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।


वृष

प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। धनार्जन होगा।


मिथुन

किसी प्रकार से शारीरिक कष्ट की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए मित्र बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

यह भी पढें   त्रिशूली-3 'बी' जलविद्युत परियोजना: कीचड़ और मलबे के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौती, 178 लोग अभी भी लापता

कर्क

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


सिंह

कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


कन्या

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।


तुला

आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिवार की चिंता रहेगी।


वृश्चिक

किसी तरह की अनहोनी की आशंका रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बुरे व्यक्तियों की पहचान आवश्यक है, दूर रहें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यय होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य सफलतापूर्वक निबटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छी तरह से चलेगा।


धनु

किसी अपने से विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


मकर

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखद रहेगा। प्रमाद न करें।

यह भी पढें   संजय के घर में नौ दिनों के बाद जला चुल्हा

कुंभ

किसी तरह से अपमान हो सकता है। विवेक का प्रयोग करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


मीन

भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन आदि के कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।

यह भी पढें   साँफे–मार्तडी सड़क खंड अवरुद्ध

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com