Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी पार्टियों ने सीमा ब्लॉक करने की दी चेतावनी ।

 

परासी, १ अक्टूबर । मधेसी पार्टियों ने चेतावनी दी है कि अगर नेकपा माओवादी ने नेपाल में भारतीय वाहनों और हिंदी फिल्मों पर लगाये गये प्रतिबंध वापस नही लेता तो वे इस फैसले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में सीमा को ही ब्लॉक कर देगा ।
मधेसी जनाधिकार फोरम नेपाल और राष्ट्रीय मधेसी समाजवादी  पार्टी सहित कई दलों ने नेकपा माओवादी व्दारा भारतीय वाहनों और नेपाल में हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को परासी विरोध प्रदर्शन किया ।
नेकपा माओवादूी का यह निर्णय मधेसऔर मधेसीयों के खिलाफ है यह कहकर आज परासी बाजार में एक घंटे तक दोपहर मे १२-१ चक्कजाम रखा गया ।
हड़ताल के बाद एक कोण सभा आयोजित करके आरएमपी का जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव और मजफने का जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने नेकपा माओवादी के इस निर्णय की कडी आलोचना की ।
उन्होंने कहा कि वे भारतीय वाहनों और हिन्दी भाषा पर प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ वे कडा विरोध और प्रदर्शन  करेगें क्योंकि हिन्दी मधेस की भाषा है और भारतीय गाडी मधेस मे प्रयोग किया जाता है । हम चुपलगाकर नही वैठ सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com