शारदा स्कुलमे निशुल्क आँख और कान जाँच शिविर
मनोज बनैता, लाहान, ३१ मई ।
सगरमाथा चौधरी आँखा अस्पताल द्वारा लाहान के शारदा नमुना एकेडेमी स्कुल के छात्राओं को निशुल्क आँख और कान की जाँच की गयी है । ‘आँख जाँच के बाद स्कुल भर्ना’ अभियान के तहत शारदा स्कुल मे छात्राओ की जाँच की गयि है । आँखा अस्पताल के सिनियर अफिसर राजकुमार यादव के नेतृत्वमे ६ सदस्य टोली ने उक्त कार्यक्रम किया है । जाँच शिविर मे माईनर अपरेशन भी किया गया है । अफिसर राजकुमार यादव के अनुसार ६० छात्राओ का बाईलेट्रल वाक्स निकाला गया है । जाँच के दौरान ८ छात्राओ मे कान के जाली फट्ने की समस्या देखी गयी है । उसीतरह २ छात्राओ मे हियरिङ लस देखा गया । और ६ छात्राओ का आँख टेढी पायी गयि है । यादव के अनुसार १५ छात्राओ को दृष्टि दोष के कारण चश्मा निशुल्क दिया गया है । यादव के अनुसार कुल ६०० छात्राओ का जाच किया गया है । शारदा नमुना के प्रधानाध्यापक हृदय नारायण चौधरीने कहा कि बिद्यार्थी जिवन मे आख और कान के समस्या के कारण छात्र छात्रा को पढाईमे बहुत मुस्किल झेल्ना पडता है ईसिलिए ये शिविर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आनेवाले दिनमे भी स्वास्थ सम्बन्धी शिविर को मजबुती के साथ प्राथमिकता दिया जाएगा । अफिसर राजकुमार यादव नेतृत्वके टोली मे अभिनास चौधरी, सरोज यादव , बिरेन्द्र साह और श्रीप्रसाद पासमान थे ।


