Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुलमान भ्रष्टाचारी !? अख्तियार लगाने के लिए सांसद् बस्नेत ने किया आग्रह

 

काठमांडू, ४ जून । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् महेश बस्नेत ने कहा है कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रमुख कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ के विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग से छानिबिन होना जरुरी है । उनका मानना है कि सांसदों ने ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार संबंधी आरोप लगाए है, इसीलिए उनके ऊपर छानिबिन होना जरुरी है ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले नेकपा के ही सांसद् अमानलाल मोदी ने लेखा समिति बैठक में घिसिङ को भ्रष्टाचारी करार दिया था । सांसद् मोदी को मानना है कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण के नाम में ९ अरब रुपयां बक्यौता रकम बांकी है, जिसमें भ्रष्टाचार की आशंका है ।
इसी कथन की ओर संकेत करते हुए मंगलबार आयोजित संसद् बैठक में नेता बस्नेत कहा कि नेपाल विद्यतु प्राधिकरण द्वारा सम्पादित कमों में अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग और संघीय संसद् प्रतिनिधिसभा के मातहत रहे सार्वजनिक लेखा समिति की ओर से छानिबिना होना जररी है । उन्होंने कहा– ‘कुलमान घिसिङ द्वारा जो कुछ अच्छाईयां हो रहा है, मैं उसको समर्थन करता हूं, लेकिन सांसद् मोदी द्वारा जो बात आई है, वह भी गम्भीर है ।’ स्मरणीय है, नेकपा के सांसद् बस्नेत, प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के करीबी नेता के रुप में जाने जाते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com