रविन्द्र मिश्र की मांग ः लोकसेवा विज्ञापन को रद्द नहीं किया जाय

११ जून, काठमांडू–साझा विवेकशील पार्टी का संयोजक रविन्द्र मिश्र ने संघीय संसद की राज्य व्यवस्था तथा सुशसन समिति से मांग करते हुये कहा है कि स्थानीय तह में कर्मचारी नियुक्ती के लिये लोकसेवा आयोग द्वारा खुलाया गया विज्ञापन रद्द करने का जे निर्देशन दिया गया है उसे तत्काल वापस ले लें ।
संयोजक मिश्र ने लोकसेवा आयोग को गम्भीर ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा है कि संसदीय समिति द्वारा दिया गया निर्देशन को नहीं माने ।
उन्होंने तर्क देते हुये कहा है कि लोक सेवा आयोग स्वतन्त्र संवैधानिक अंग होने के कारण संसदीय समिति द्वारा दिया गया निर्देशन पालन करने के लिये बाध्यता नहीं है ।
मिश्र ने आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य ने लोकसेवा आयोग में भी राजनीतिक हस्तक्षेप कर युवा तथा विद्यार्थियों के ऊपर मानवता विरुद्ध का अपराध कर रही है ।

