Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलनरत अस्थायी शिक्षकों का आक्रोश : राज्य हमारा मौलिक अधिकार छीन रही है

 

अंशु झा,काठमांडू | राज्य द्वारा लगभग १३००० कार्यरत अस्थाई शिक्षकों को विस्थापित कर दिया गया है । परिणामस्वरुप अस्थाई शिक्षक सरकार के नीति विरुद्ध सडक संघर्ष में है । संघर्षरत शिक्षकों में से २ लोग २०७६ साल २० गते से आमरण अनसन पर हैं । जिसमें दो महिलाएं हैं । वह हैं– तराई के पर्सा जिला निवासी नीतु सिंह और दुर्गम जिल्ला जुम्ला निवासी राधा राउत । शिक्षक महासंघ के सहयोग से बार बार वार्ता करने के बाबजुद भी समस्या यथावत है ।
अस्थाई करार शिक्षक समिति का केन्द्रीय उपाध्यक्ष गोपाल बस्नेत ने कहा कि हमारी तीन मांगें है । जो पूरा नहीं होने तक हमलोग आंदोलन जारी रखेंगे । आज आमरण अनसन का ४८ वें दिन है । अनसन पर बैठी महिलाओं का स्वास्थ्य स्थिति अत्यन्त गम्भीर हो चुकी है फिर भी सरकार इसे अभी तक अनसुनी कर रही है ।
आंदोलन परिचालन समिति का सह–संयोजक जीवन सुवाल ने कहा कि सरकार की इस अव्यवस्थित नीति के कारण हमलोग बहुत दुखी हैं । राष्ट्र का नारा समृद्ध नेपाल और सुखी नेपाली है परन्तु हमलोगों को नौकरीविहीन बना दिया है ।
पीडित शिक्षिका भगवती न्यौपाने ने कहा कि अब हमारी अवकाश में कुछ ही दिन बांकी रहा था । इज्जत के साथ अवकाश प्राप्त करने बजाय अयोग्य सावित कर भगाया जा रहा है ।
दूसरी पीडित शिक्षिका ने कहा कि २० वर्ष जब हमने कार्य किया तब अयोग्य नहीं थे । जब हमने विद्यालय के बच्चों को काविल बनाया तब अयोग्य नहीं थे । अब जब हमारी अवकाश का समय आ गया तब हम अयोग्य हो गये ? सरकार हमारे साथ गलत व्यवहार कर रही है । हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा रही है । जो कि यह लोकतन्त्र का परिभाषा नहीं है ।
पुनरुत्थानवादी शक्ति नेपाल का अध्यक्ष शेखरजंग रायमाझी ने भी आंदोलित शिक्षकों के साथ ऐक्येबद्धता जनाया है । उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इन पीडित शिक्षकों के साथ है । इन लोगों को इनका अधिकार मिलना चाहिये इन्होंने २५–२५ वर्षों तक उच्च स्तर पर अपना कार्य निर्वाह किया है । देश के भविष्य को संवारा है । और अभी सरकार इन्हें अयोग्य सावित कर रही है जो की अत्यन्त दुखद है ।
पुनरुत्थानवादी शक्ति नेपाल के प्रवक्ता तथा कानूनविद् शरद मिश्र ने कहा कि हमारी सहयोग इन पीडित शिक्षकों के लिये जारी रहेगी । इसी अषाढ १८ गते सर्वोच्च द्वारा शिक्षकों के मुद्दा का फैसला किया जायेगा । आशा है फैसला साकारात्मक हो ।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ सुनसरी रवाना होंगे, प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला

भीडियो रिपोर्ट भी देखिए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com