तराई क्षेत्र में वृक्षारोपण अत्यन्त आवश्यकः मन्त्री रघुविर महासेठ
३० जून, जनकपुर । जनकपुर परिक्रमा, व्यापारिक मार्ग विस्तार योजना अन्तर्गत आज महेन्द्रनगर–ढल्केवर सडक खण्ड में ५ सौ वृक्षारोपण हुआ है । शनिवार सघीय सडक सुपरिवेक्षण तथा अनुगमन कार्यालय के आयोजना में को सिक्स लेन सडक क्षेत्र में भौतिक पुर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुविर महासेठ ने वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया ।
उन्होंने वृक्षारोपण के क्रम में यह बताया कि विकास निर्माण कार्यक्रम में बहुत सारा वृक्ष नष्ट हो गया है इसलिये विकास निर्माण के साथ साथ स्वच्छ पार्यावरण तथा हरियाली के लिये वृक्षारोपण आवश्यक है ।
उन्होंने सभी से आह्वान करते हुये कहा कि तराई का क्षेत्र दिन प्रतिदिन मरुभूमि में परिणत हो रहा है इसलिये केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार, स्थानीय तह तथा सर्वसाधारण से आग्रह है कि सभी अपने अपने स्तर से वृक्षारोपण अवश्य करें ।

