Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

3 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका वर्चस्व बना रहेगा, परंतु तानाशाहीपूर्ण रवैया न रखें। इससे आपकी प्रतिष्ठा कम होगी। जीवनसाथी से संबंध सुमधुर बने रहेंगे। स्थायी संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं। जोड़ों में दर्द हो सकता है।

राशि फलादेश


वृष

आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। अनावश्यक तनाव हो सकता है। अपने आपको कार्य में व्यस्त रखें, स्वस्थ रहेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

राशि फलादेश


मिथुन

आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा, परंतु मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य होने पर भी मन में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्य साथ देगा, शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

राशि फलादेश

यह भी पढें   चीन ने केरुङ सड़क मार्ग खोला

कर्क

मन में आत्मविश्वास रहेगा, परंतु आत्मविश्वास स्थिर नहीं रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होने से मन अशांत रहेगा। कानूनी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पैरों के निचले हिस्से में तकलीफ रह सकती है। जीवनसाथी के विचारों से सामंजस्य बनाए रखें। पिता की सलाह से कठिन मामले सुलझेंगे।

राशि फलादेश


सिंह

आज का दिन शुभ है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के शिक्षा की समस्याएं हल होंगी। पारिवारिक जीवन में उत्साह बना रहेगा। व्यापार में कुछ नई वृद्धि होने के योग बनते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

राशि फलादेश


कन्या

धन का आगमन होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थायी संपत्ति, जमीन व मकान प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   मोरङ के १९ कैदियों को दूसरे जगहों पर भेजा गया

तुला

आज का दिन बहुत शुभ है। अच्छे परिणाम प्राप्त होने से मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान के द्वारा किसी वस्तु की मांग को पूर्ण करेंगे। यात्रा से व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गर्म वस्तु से त्वचा जल सकती है।

राशि फलादेश


वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। साझेदारी के कार्यों में भी विवाद हो सकता है। किसी को कर्ज न दें, नहीं तो धन वापस आने में भी रुकावट आएगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन सकते हैं। कानूनी मामलों में भी रुकावट आएगी।

राशि फलादेश


धनु

आपका दिन शुभ है। सुख-सुविधाओं में खर्च होने के योग हैं। पहले की खरीदी हुई प्रॉपर्टी से भी लाभ मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ भी प्राप्त होगा।

राशि फलादेश

यह भी पढें   नागढुंगा–नौबिसे सड़क धंसी, एकतरफा यातायात जारी

मकर

गुप्त शत्रुओं से परेशानी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं द्वारा आपका प्रभाव कम करने की कोशिश की जाएगी। सिर एवं मुख संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। धन का अपव्यय होगा। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

राशि फलादेश


कुंभ

आज मन प्रसन्न रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। सही निर्णय कर पाएंगे। धर्म के कार्य में धन खर्च करने से प्रसन्नता रहेगी। संतान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूरे मन से करेंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी आय बढ़ाने के लिए दिमाग में नए सकारात्मक विचार भी आएंगे।

राशि फलादेश


मीन

आज मन थोड़ा अशांत रहेगा। मन में अनावश्यक भय रहेगा। माता की सेवा करें व प्रेम से बोलें। घर में माता के आशीर्वाद एवं स्नेह से मन में शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यात्रा हो सकती है।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com