Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैदराबाद आईआईटी के छात्र ने की आत्महत्या दाेस्ताें काे कहा जिन्दगी जी भर कर जीना

4 जुलाई

भारत के  आईआईटी हैदराबाद में परीक्षा में कम नंबर आने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वाराणसी का रहने वाला मार्क एंड्रयू चार्ल्स नाम का यह छात्र एमटेक फाइनल ईयर में पढ़ रहा था। उसने मंगलवार को अपने हास्टल के कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आईआईटी हैदराबाद में इस साल आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फरवरी में एक छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। चार्ल्स ने सुसाइड नोट में आखिरी इच्छा के तौर पर अपने शव को मेडिकल का‘लेज में दान करने के लिए कहा है।

उसने लिखा, मेरे शरीर का अंतिम संस्कार करने की जगह उसे मेडिकल कालेज को दान कर देना। कम से कम मेरी लाश ही देश के भावी डाक्टरों के काम तो आएगी। साथ ही उसने अपने परिवार और दोस्तों से माफी मांगते हुए लिखा, मैं आपको इस तरह निराश करूंगा ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था। आप लोग मुझे याद भी करें, मैं इसके काबिल नहीं हूं।

चार्ल्स ने मरने से पहले आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने परीक्षा में कम नंबर आने के चलते आगे नौकरी नहीं मिलने के डर को आत्महत्या करने की वजह बताया है। चार्ल्स ने अपने दोस्तों को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है, मेरे पास कोई नौकरी नहीं है और शायद मिलेगी भी नहीं। कोई भी किसी असफल आदमी को नौकरी नहीं देता।

यह भी पढें   राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

चार्ल्स ने लिखा( मैं अपनी ग्रेड शीट देखकर हैरान हूं। सबकी तरह मेरे भी कुछ सपने थे, लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। ऐसी पा‘जीटिव बातें करना, हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट रखना। ठीक नहीं होने पर भी भी लोगों से कहना कि मैं ठीक हूं।
दोस्तों के लिए लिखा( ’एक(एक पल को जीना’
चार्ल्स ने अपने दोस्तों के लिए लिखा अंकित, रज्जो आईटी इंडस्ट्री में काम करते करते अपनी जिंदगी मत भूल जाना। एक एक पल को जीना, क्योंकि एक ही लाइफ मिलती है। दोस्तों, एक ही जिंदगी होती है, इसे बरबाद करने के बजाय भरपूर जी लेना।

यह भी पढें   कांग्रेस जीवित लोगों की पार्टी है – गगन थापा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *