Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीमा रकम के लालच में एक पिता ने किया अपनी पुत्री की हत्या

 

५ जुलाई, रौतहट । जीवन बीमा कम्पनी से रकम पाने के लालच में एक पिता ने अपनी पुत्री की हत्या कर दिया ।
रौतहट के मौलापुर नगरपालिका–६, पथरा बुधराम का रामकिशोर राय यादव ने अपनी ४ वर्षीया बेटी लक्ष्मीकुमारी यादव को मार डाला । असाढ १७ गते घर में सो रहे अवस्था में खाई हुई लक्ष्मी का शव सुबह गांव के एक पोखरी में मिला ।
घटना का अनुसन्धान करते हुये क्रम मेंं राम किशोर का गतिविधि शंकास्पद लगने के बाद प्रहरी ने उसे नियन्त्रण में लिया ।
प्रहरी नायब उपरीक्षक नवीन कार्की ने बताया कि अनुसन्धान के बाद पता चला है कि यादव ने गरुडा के प्रभु लाइफ इन्सुरेन्स कम्पनी में १९ जेठ को अपनी बेटी के नाम से २५ लाख का जीवन बीमा करबाया था । बेटी का हत्या कर बीमा का रकम निकालने के योजना अनुरुप उसने इस प्रकार का काम किया ।
यादव ने स्वीकार करते हुये कहा कि मेरी बेटी अपनी मां के साथ रात में सो रही थी उसी समय हमने उसे बाहर ले गया और नाक मुंह बन्द कर उसे मार डाला औरी नदी में फेंक दिया । उसने कहा कि बीमा करने के एक महीना के बाद बिमित की मृत्यु होने पर दोबर रकम पाने के लालच में हमने ऐसा किया ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *