Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक की मार से घायल छात्र की माैत

 

कञ्चनपुर–१० जुलाई

कञ्चनपुर के भीमदत्त नगरपालिका–१७ स्थित महाकाली बाल विद्यालय के एक विद्यार्थी की मृत्यु हाे गई है । गत असार १३ गते शिक्षक की मार से घायल  कक्षा–९ में अध्ययनरत छात्र माधव कलौनी का उपचार के क्रम में भारत के भोजीपुरा अस्पताल में मृत्यु हाेने की जानकरी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक कृष्णनन्द भट्ट ने दी है ।

प्रहरी सुरक्षा और घटना के बारे में अनुसन्धान के लिए  विद्यालय के प्रधानाध्यापकसहित चार शिक्षकाें काे मङ्गलबार रात काे ही  नियन्त्रण में ले चुकी है । भट्ट ने कहा कि‘शव भारत से आने के बाद परीक्षण की प्रक्रिया आगे बढेगी ।’

यह भी पढें   डीएनए टेस्ट में मदद कर रही है भारत से आई फोरेन्सिक टीम

प्रहरी ने प्रधानाध्यापक यशोदा जोशी तथा शिक्षक लक्ष्मण भट्ट, दुर्गादत्त पाठक और हर्क जाग्री काे नियन्त्रण में लिया है ।  मृतक विद्यार्थी के अभिभावक ने प्रधानाध्यापकसहित चार शिक्षक पर मारपीट का आराेप लगाया है । मार से विद्यार्थी के छाती, सर में चोट लगी थी साथ ही दायाँ पैर टूट गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com