Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सखुवानन्कारकट्टी अध्यक्ष ने कमजोरी छुपाने के लिए करवाया उच्च अधिकारियों से अनुगमन

 

मनोज बनैता, सिरहा, ११ जुलाई ।

सिरहा के सखुवानान्कारकट्टी गाउँपालिका के अध्यक्ष भले ही उम्र मे कम हो मगर रणनीति और कुटनीति मे उन्हे महारथ हासिल है । नेकपा पार्टी से निर्वाचित गा .पा. अध्यक्ष केदारनाथ यादव अपने चतुराई के द्वारा बिरोधियों की बोलती बन्द करने मे निपुण है । हाल ही मे‌ उन्होने विकास निर्माण तथा पुनर्निमाणकार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, खानेपानी, विद्युत लगायतके क्षेत्र मे जिलाके उच्च अधिकारियो द्वारा अनुगमन करवाया है । सिरहा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी गोपाल प्रसाद अधिकारी, शसस्त्र प्रहरी वल गण सिरहा एसपि सोमवहादुर गुरुग, जि स स सभापति रामचन्द्र ठाकुर ,उप सभापति सरोज यादव, गापा अध्यक्ष केदार यादव,उपाध्यक्ष अमला देबि यादव,प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत राजकुमार दास,राजनैतिककर्मी, स्थानीय , और सिर्फ राष्ट्रिय मिडिया के पत्रकार द्वारा अनुगमन करवाया है । अध्यक्ष यादव की यह रणनीति को देख उनके बिरोधियाें कि बोलती बन्द है । दर्जनो कमजोरियो के बाबजुद भी यादव सिङ्घम की तरह अपने उसी रुतबा मे है । उनके काम करने के तौर तरीके और अनियमितता के बिरोध मे रहे सखुवानन्कारकट्टी के स्थानीय बहुत ही कमजोर दिखाई दे रहे है । एक स्थानीय सुरुज यादव कहते है कि ‘ हमारे आवाज को बल देनेवाला कोई नही है।’ उनकी बात को अगर गम्भीर से देखा जाय तो यह सही है क्याेंकि राष्ट्रिय मिडिया के पत्रकार उनके साथ है, जिला के उच्च अधिकारी और पुलिस भी उनके साथ है तो भला उनसे लोहा कौन ले सकता है । स्थानीय कोई मसले हो तो अध्यक्ष यादव स्थानीय और राष्ट्रीय दोनो मिडियाकर्मी को साथ लेते है । मगर जब कुछ भूल और त्रुटि को सफेद चादर मे लपेटना हो तो राष्ट्रीय मिडिया के पत्रकारका सहारा लेते है । कुल मिला के बात यह है कि अध्यक्ष यादव अपने दामन मे दाग लगने से बचने के लिए कोई भी और किसी से भी कुटनैतिक सम्बन्ध कायम करने मे शातिर है, वह चाहे जिस चीज और सुबिधा के बुनियाद पर हो ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed