Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत विरोधी आन्दोलन के विरुद्ध धर्ना

 

काठमांडू, १५ अक्टूबर । मोहन वैद्य नेतृत्ववाली नेकपा–माओवादी ने नेपाल में सञ्चालन कर रहे भारत विरोधी आन्दोलन के विरुद्ध सत्ता के नेतृत्ववाली पार्टी एकीकृत नेकपा माओवादी के भातृ संगठन ने धर्ना शुरु किया है । नेकपा–माओवादी ने विगत कुछ हप्तों से नेपाल में भारतीय नम्बर प्लेटवाली सवारी साधन प्रवेश में रोक लगा रहे है । इसी कार्य को विरोध करते हुए एमाओवादी के भातृ संस्था ‘मधेसी राष्ट्रिय मुक्ति मोर्चा’ के कार्यकर्ताओं ने काठमांडू सहित मधेश के विभिन्न जिले में धर्ना दिया है । नेकपा–माओवादी के उक्त कार्य ‘प्रचारात्मक और उत्तेजनात्मक’ होने की बात बताते हुए एकीकृत माओवादी के मधेसी नेताओं ने धर्ना का कार्यक्रम तय किया है ।
‘भारत के साथ हमारे रोटी–बेटीका सम्बन्ध है, दो देशों के बीच रहे सम्बन्ध में दरार पैदा करने की उद्देश्य से सञ्चालित इस आन्दोलन को हम विरोध करते हैं’, मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने बताया है । शर्मा के अनुसार वैद्य पक्ष द्वारा सञ्चालित इस आन्दोलन को कोई भी अर्थ नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि धर्ना के आन्दोलन तीन दिन तक जारी रहेगा ।
मोर्चा के अनुसार धर्ना के नेतृत्व काठमांडू में रामकुमार शर्मा, विराटनगर में शिवकुमार मण्डल, जनकपुर में नन्दकिशोर यादव, वीरगञ्ज में उपेन्द्र साह, भैरहवा में राजु हरिजन, नेपालगन्ज में परमानन्द बर्मा कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com