प्रहरी सेवा को नागरिक केन्द्रित बनाने के लिए गृहमन्त्री को आग्रह
काठमांडू, १४ अक्टूबर । उपप्रधान एवं गृहमन्त्री विजयकुमार गच्छदार ने प्रहरी सेवा को नागरिक केन्द्रित बनाने के लिए प्रहरी प्रशासन को आग्रह किया है । ५७वें प्रहरी दिवस के उपलक्ष्य में आज शुभ प्रहरी प्रधान कार्यालय नक्शाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ऐसा बताया है । इस क्रम में उन्होंने कहा कि प्रहरी के द्वारा होनेवाले आर्थिक अनुशासन विपरीत के क्रियाकलाप, गैरव्यावसायिक चरित्र, आपराधिक सञ्जाल के साथ साँठगाँठ विरुद्ध गृह मन्त्रालय शून्य सहनशीलता की नीति अख्तियार कर रही है ।

इस तरह की गैरव्यावसायिक क्रियाकलाप सङ्गठन के भितर रहेगा तो प्रहरी प्रशासन ही बदनाम होने की बात कहते हुए गृहमन्त्री गच्छदार ने ऐसी क्रियाकलाप नियन्त्रण के लिए प्रहरीको निर्देशन दिया गया । इस क्रम में उन्होंने नागरिक के सुरक्षा के लिए योगदान देनेवाले प्रहरी अधिकारी को प्रशंसा करते हुए कर्तव्यप्रति समर्पित और निष्ठावान चरित्र प्रहरी अधिकारियों में विकास कराने की आवश्यकता पर जोड़ दिया । कार्यक्रम में गृहमन्त्री गच्छदार ने अमर प्रहरी स्मारक में पुष्पहार चढाने के साथ–साथ विभिन्न प्रहरी अधिकारियों को सम्मान भी किया ।
इसी तरह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेपाल प्रहरी के महानिरीक्षक कुबेरसिंह राना ने नेपाल प्रहरी पेशागत एवं व्यावसायिक निष्ठा के प्रति सचेत रहने की बात बताया । महानिरीक्षक राना ने कहा– ‘मानवाधिकार को रक्षा करते हुए नेपाल प्रहरी जनमुखी कार्य सञ्चालन के लिए सदैव समर्पित रहेगी ।’ कार्यक्रम में सरकार के उच्चपदस्थ अधिकृत, सुरक्षा निकाय के प्रमुख, सञ्चारकर्मी आदि के उपस्थिति रहा था ।

