नेकपा से मुकाबला करने वाला अन्य कोई पार्टी नहीं हैः माधव नेपाल
२५ जुलाई, काठमांडू । नेकपा का नेता माधवकुमार नेपाल ने दाबे के साथ कहा कि नेकपा के साथ मुकाबला करने वाला अन्य कोई पार्टी नहीं है । उन्होंने बताया कि नेकपा ही एक उेसी पार्टी है जो समृद्ध नेपाल का सपना साकार कर सकता है ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी का संस्थापक सदस्य नरबहादुर कर्माचार्य के ६ठवें स्मृति दिवस के अवसर में आज पार्टी कार्यालय धुम्बाराही में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में नेता नेपाल ने सभी नेता और कार्यकर्ता को आह्वान करते हुये कहा कि सभी अपने अपने जिम्मेवारी को सही ढंग से निर्वाह करें ।
नेता नेपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि अब कम्युनिष्टों का एकता नहीं टूटना चाहिये । उन्होंने यह भी कहा कि यह एकता लम्बे समय तक एक दूसरे को समझकर किया गया है । यह बहुत मजबुत है यह नहीं टूटेगा ।
उन्होंने बताया कि अभी जनता कम्युनिष्ट एकता और सरकार से बहुत बडी अपेक्षा कर रही है उसे पूरा करना हमारा दायित्व है । गरीबी अशिक्षा और भेदभाव का अन्त कर समृद्ध नेपाल का सपना साकार करना है ।

