मानव जाति का भविष्य समाजवाद हैः प्रचण्ड
२५ जुलाई, काठमांडू । नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) ने बताया कि मानव जाति का भविष्य समाजवाद में निहीत है । उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग अमिर बने हैं बहुसंख्यक गरीब ही है । राजनीतिक प्रणाली मानव जाति का कल्याण नहीं कर सका है ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी का संस्थापक सदस्य नरबहादुर कर्माचार्य के ६ वें समृति दिवस के अवसर पर आज गुरुवार पार्टी कार्यालय धुम्बराही मे आयोजित कार्यक्रम में प्रचण्ड ने अपनी धारणा रखते हुये कहा कि मानव जाति का भविष्य समाजवाद में निहीत है ।
उन्होंने कहा कि अभी भी संसार में धनी और गरीब में बहुत फर्क है । गरीबी के दुष्चक्र में अभी भी बहुत लोग पीस रहे हैं । इस परिस्थिति में मनुष्य का भविष्य समाजवाद में ही है ।
प्रचण्ड ने कहा नेपाल में समाजवाद का नया मोडेल विकास करके विश्व समक्ष दिखाने की आवश्यक्ता है । यह एक चुनौति है और अवसर भी । इस अवसर को हमें गुमाना नहीं चाहिये । यह अवसर पार्टी एकता को सुदृढ बनाकर सरकार के काम को प्रभावकारी बनाया जा सकता है ।

