सिंहदरबार की छाया में प्रदेश राजधानी नहीं हो सकतीः मुख्यमन्त्री पौडेल
काठमांडू, ९ अगस्त । प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल ने कहा है कि अगर काठमांडू उपत्यका में प्रदेश नं. ३ की राजधानी रखा जाता है तो वह सिंहदरबार की छायां बन जाती है, इसीलिए प्रदेश नं. ३ की स्थायी राजधानी काठमांडू उपत्यका हो ही नहीं सकता । बिहीबार काठमांडू में आयोजित एक अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा कि प्रदेश नं. ३ की स्थायी राजधानी हेडौडा में ही होना चाहिए, ऐसा भी नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन काठमांडू उपत्यका में प्रदेश नं. ३ की राजधानी नहीं हो सकती । उसके बदले तो नुवाकोट या रामेछाप हो सकता है । इस बात में सभी को स्पष्ट होना चाहिए ।’
मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा कि उन्होंने विगत २० साल से कहा है कि काठमांडू उपत्यका में जनसंख्या में जो बढ़ोत्तरी हो रही है, उसको नियनत्रण करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘काठमांडू में जो जनसंख्या है, उसको अन्यन्त्र स्थान्तरण करना चाहिए, इसके लिए भी उपत्यका में स्थायी राजधानी नहीं हो सकती ।’
मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा कि प्रदेश सरकार से परिणाम खोजना जल्दबाजी हो रही है । उन्होंने कहा– ‘केन्द्र और स्थानीय तह पुराने ही संरचना है, प्रदेश नयां संरचना है । प्रदेश सरकार से आज ही परिणाम खोजना ठीक नहीं है । प्रदेश सरकार के पास तो केन्द्र से भेजे गए कर्मचारी भी नहीं आ रहे हैं । हम लोग लोकसेवा आयोग भी नहीं बना पा रहे हैं । इसीलिए प्रदेश सरकार अपनी पूर्ण क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रही है । धिरे से हम लोग भी परिणाम दे सकते है ।’

