प्रतिक दैनिक का ३३वा वार्षिकोत्सव सम्पन्न
रेयाज आलम/बीरगंज, भाद्र १ गते आइतवार
पर्सा की प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्रिका “प्रतिक दैनिक” ने अपना ३३वा वार्षिकोत्सव मनाया। नेपाल पत्रकार महासंघ, पर्सा के सभाकक्ष में प्रतिक प्रकाशन समूह प्रा.लि.की बिंदु शर्मा के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रताप श्रेष्ठ ने दिया। कार्यक्रम में सुबोध स्मृति पुरस्कार सफल खतिवडा को २५००० नगद और सम्मान-पत्र के साथ दिया गया। इसी तरह वर्ष का उत्कृष्ट संवाददाता पुरस्कार शैलेन्द्र झा और बीरेंद्र यादव को दिया गया। कार्यक्रम में विश्वराज अधिकारी द्वारा लिखित पुस्तक “अमेरिकी अर्थतंत्रका विशेषता” को विमोचन किया गया।
नगर प्रमुख बिजय सरावगी ने कहा की प्रतिक अपने संतुलित और निष्पक्ष समाचार के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ त्रुटियाँ भी हुई है,जिन्हे सुधरने की जरूरत है। कुछ पत्रकार निष्पक्ष समाचार सम्प्रेषित करने के बजाय न्यायधीश बनकर खुद निर्णय लिख देते है, उन्होंने आग्रह किया की पत्रकार न्यायधीश बनने का काम जनता पर छोड़ कर निष्पक्ष पत्रकारिता करे। प्रदेश सांसद प्रह्लाद गिरी ने प्रतीक के संचालक जगदीश शर्मा को पत्रकार तैयार करने की यूनिवर्सिटी बताया। वर्तमान राजनितिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा की, अगर पर्सा- बारा के सभी दल के सांसद साथ दे तो प्रदेश की राजधानी बीरगंज हो सकती है।
कार्यक्रम में नगर प्रमुख बिजय सरावगी, प्रदेश सांसद प्रह्लाद गिरी,वरिष्ठ नागरिक पशुपति बिक्रम शाह,पत्रकार महासंघ पर्सा के अध्यक्ष श्याम बंजारा, निजामुदीन समानी, शिव पटेल, सीपू तिवारी,सूंदर कुर्मी,तबरेज अहमद,श्याम पटेल, आर.के.पटेल समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जगदीश शर्मा ने किया।


